फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गौतम पांच दिन और शुभम चार दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलपुरिया पर फायरिंग में प्रयोग की गई कार गौतम के नाम से किराये पर ली थी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन की हत्या के मामले में वांछित अपराधी गौतम उर्फ गोगी और शुभम उर्फ काला को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। गौतम उर्फ गोगी को पांच दिन और शुभम उर्फ काला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान दोनों से फायरिंग व हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी और मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
गुरुग्राम की अपराध शाखा की तीन टीमों और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमों ने मंगलवार की रात संयुक्त मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों की पहचान सोनीपत के जाजल गांव निवासी शुभम उर्फ काला, सोनीपत के छतेहरा बहादुरपुर गांव निवासी आशीष उर्फ आशु, झज्जर के लोहा माजरा गांव निवासी विनोद उर्फ पहलवान व पदम उर्फ राजा और सोनीपत के दीपालपुर गांव निवासी गौतम उर्फ गोगी के रूप में हुई है। मुठभेड़ में आरोपी शुभम उर्फ काला, पदम उर्फ राजा, आशीष उर्फ आशु और विनोद उर्फ पहलवान गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस ने आरोपी गौतम उर्फ गोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया था कि 14 जुलाई की देर शाम एसपीआर रोड पर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की वारदात में जो कार प्रयोग की गई थी, वह रोमियो कार रेंटल सर्विस एजेेंसी की थी। कार सोनीपत के दीपालपुर गांव निवासी गौतम के नाम पर 11 जुलाई को 2200 रुपये प्रतिदिन हिसाब से किराये पर ली थी। कार को किराये पर लेने के लिए गौतम ने अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार की पहचान की और कार को जीपीएस से ट्रैक किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तीन आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। घायल आरोपियों को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने पर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें