फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयुपर हाईवे का सफर आसान करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि अगले साल के शुरुआत में हाईवे पर आरामदायक सफर की सौगात मिल जाएगी। एनएचएआई गुरुग्राम से बावल के बीच सभी बाधाओं को दूर करने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इस कड़ी में मानेसर और बिलासपुर से लेकर मसानी बैराज और बावल के बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के टेंडर की तैयारी हो गई है। 15 सितंबर को टेंडर खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिलास चौक पर फ्लाईओवर, मसानी बैराज पर दो अतिरिक्त लेन और बनीपुर चौक फ्लाईओवर पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानेसर एलिवेटेड के लिए 90 करोड़, बिलासपुर के लिए 23, बावल चौक के लिए 25 तथा मसानी बैराज के लिए करीब 15 करोड़ का अनुमानित बजट तैयार किया गया है।
जाम से मिलेगी निजात
जाम से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से बावल से गुरुग्राम के बीच सफर एकदम सुगम होगा। फिलहाल जो सफर दो घंटे में तय हो रहा है, उसे तय करने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा।
विज्ञापन

आमजन के साथ उद्योगों को मिलेगी राहत
मारुति, हीरो, होंडा जैसी ऑटोमोबाइल और कई नामी टेक्सटाइल कंपनियों की वेंडर कंपनियां स्थापित है। एक अनुमान के अनुसार मानेसर, धारुहेड़ा, रेवाड़ी, बावल, खुसखेड़ा और नीमराना में करीब दस हजार से अधिक कंपनियां मौजूद हैं। इनमें हजारों कामगार काम करते हैं जो गुरुग्राम और बावल के बीच सफर करते हैं। इसके अलावा माल ढुलाई के लिए वाहनों को भी जाम में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इससे यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा।
राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें