फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवंबर में भी सता रही गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम गुलाबी ठंड की दस्तक, रविवार को बूंदाबांदी से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होने वाला है, लेकिन मिलेनियम सिटी में अभी तक ठंड का असर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। रविवार सुबह शहर में बादल छाए रहे। वहीं, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दोपहर के समय बादल छंटने के बाद धूप तेज हो गई, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। शहर में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल शहर के लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड, दोनों तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें