फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छठ पूजा के लिए नगर निगम की व्यापक व्यवस्थाएं

विज्ञापन
जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कीं। शहर के 24 छठ पूजा स्थलों पर सफाई, प्रकाश और पानी के टैंकर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इन प्रबंधों से श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिला। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देश पर शहर के 24 पूजा स्थलों पर तैयारियां पूरी की गईं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना था। छठ पूजा से पहले सफाई टीमों ने घाटों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। जल निकायों और पूजा स्थलों से कचरा तथा मलबा हटाया गया। पूजा के दौरान भी सफाई बनाए रखने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई। घाटों और आसपास के क्षेत्रों को रोशन किया गया। सभी संयुक्त आयुक्तों और फील्ड अधिकारियों को व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए थे। ब्यूरो

जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण

जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण

जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण

जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण

जल में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना, हर मन में बस छठी मैया का विश्वास। श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें