फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगलोर गया परिवार, चोरों ने घर किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान से लाखों के जेवर व नकदी साफ कर दी। वह खिड़की की ग्रिल और शीशा निकालकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। घटना के समय पीड़ित परिवार बंगलुरु गया हुआ था। वापस आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ शिकायत दी है। सुशांत लोक थाना पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष चतुर्वेदी का परिवार सुशांत लोक में रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर उनके माता पिता और प्रथम तल पर वह रहते हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ बंगलुरुअपने बेटे के पास चले गए थे। 1 जनवरी की रात 11-12 बजे वह वापस घर पहुंचे। मेन गेट खोलकर जब वह अंदर गए तो उनके पिता के कमरे में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद प्रथम तल पर पहुंचे तो सभी कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने जगह-जगह उल्टी की हुई थी। घर में बदबू न हो, इसके लिए परफ्यूम छिड़ककर गए थे। इस बात की संभावना है कि चोर नशे में रहे होंगे। इसके चलते गंदगी की। पीड़ित की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएचओ सुशांत लोक ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें