फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर हो रहा पार्टी का विस्ता र: डॉ. सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी का शहर में विस्तार करने व नए सदस्यों को इससे जोड़ने के लिए रविवार को शहर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता आए। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में पार्टी का वार्ड स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

सबसे पहले फिरोज गांधी कॉलोनी में पहुंचे राज्यसभा सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला करा रहे हैं। गुरुग्राम की सरकारी डिस्पेंसरी और अस्पताल ज्यादातर लोगों को रेफर करने का काम करती है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कोच मुकेश डागर ने कहा कि दिल्ली की तरह गुरुग्राम में भी हर कॉलोनी में मोहल्ला क्लीनिक बनाई जानी चाहिए। निगम में ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। इसके बाद राज्यसभा सांसद गुप्ता संग पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शीतला माता मंदिर पहुंचे और पार्टी की सफलता के लिए प्रार्थना की।
इन्हें दिलाई पार्टी की सदस्यता
डॉ. सुशील गुप्ता ने शीतला कॉलोनी के श्याम वाटिका में प्रमोद कटारिया ,राजीव कुमार, गौरव टाक, अंजलि राही, पूनम खत्री, गजेंद्र सिंह आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यहां एडवोकेट अशोक वर्मा, डॉ सारिका वर्मा, मुकेश डागर, माइकल सैनी, महावीर वर्मा, सुशीला कटारिया, धीरज यादव, अमन गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें