गुरुग्राम के झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले वे स्कूल में बेटी का एडमिशन कराती हुईं डॉ. सद
- पेश की मिसाल, लोगों ने की डीसी के फैसले की सराहना
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के पूर्व आयुक्त व वर्तमान में रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अपनी बेटी का दाखिला गुरुग्राम के झाड़सा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्ले-वे स्कूल में कराया है। ऐसा करके उन्होंने अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है। उनकी इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि वर्तमान समय में जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन किसी बड़े प्ले स्कूल में कराते हैं। ऐसे समय में रेवाड़ी के डीसी इमरान रजा ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में कराकर एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को डीसी की पत्नी डॉ. सदफ माजिद ने जिले की झाड़सा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आकर प्ले वे स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया। नेहा दहिया ने कहा कि उनकी इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए सीख होगी जो सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी को कम आंकते हैं। ब्यूरो