फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे की शिकायत लेकर मित्रता क्लिनिक पहुंच रहे किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदाहरण के माध्यम से दी जाती है सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में चल रही मित्रता क्लिनिक इन दिनों किशोरों के लिए मददगार साबित हो रही है। मित्रता क्लिनिक में तैनात काउंसलर की ओर से किशोरों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव, साफ-सफाई, पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों की जानकारी, पोषण के बारे में जानकारी, प्रेगनेंसी एवं सेक्सुअल हेल्थ से संबंधित पहलुओं की जानकारी, नशे की आदत एवं दुष्परिणाम, सेक्सुअल डिसीज एवं एड्स के बारे में और उनसे बचाव से संबंधित जानकारी दी जाती है। क्लीनिक में प्रतिदिन 30 से 40 किशोर मित्रता क्लिनिक पहुंचते हैं। इसके अलावा मित्रता क्लीनिक विभाग की ओर से 11 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें शहरभर के अलग- अलग सरकारी स्कूलों में जाकर किशोरों को अलग-अलग विषयों पर भी जागरूक करती हैं।
विज्ञापन


क्लिनिक में तैनात परामर्शदाता संदीप ने बताया कि किशोरावस्था के दौरान किशोरों के अंदर कई तरह की भ्रांतियां उत्पन्न हो जाती हैं। कई बार किशोर नशे, जुए आदि का भी शिकार हो जाते हैं, ऐसे में मित्रता क्लिनिक किशोरों को जागरूक करती है। ज्यादातर किशोर पढ़ाई में मन न लगने की शिकायत लेकर अभिभावकों के साथ आते हैं। उन्हें अलग-अलग उदाहरण के माध्यम से समझाया जाता है वहीं कुछ किशोर नशे का भी शिकार हो जाते हैं। उन्हें भी नशे के दुष्प्रभाव और नशा छोड़ने के उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें