फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों को मिले कॅरिअर और रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोजगार विभाग की ओर से 20 से 24 जुलाई तक पूरे प्रदेश में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर और रोजगार के अवसरों के बारे में बताना था।

इस दौरान कई विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इनमें मंडल रोजगार अधिकारी रितु हुड्डा और सहायक रोजगार अधिकारी अनुराधा शामिल रहीं। एटीआईडीसी संस्थान से बबीता सांगवान ने भी जानकारी दी। रूडसेट संस्थान से गुरुदेव पचौरी और अजय कुमार जिंदल उपस्थित रहे। हारट्रोन से वीरेंद्र सिंह और पूनम ने भी अपनी विशेषज्ञता साझा की। इन विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कौशल विकास और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। निजी क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार विभाग की सक्षम युवा योजना के बारे में बताया। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता योजना की भी जानकारी दी। सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। एटीआईडीसी द्वारा परिधान उद्योग में कॅरिअर बनाने के विकल्प समझाए गए। हारट्रोन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया। समापन कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़कीदौला में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें