फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे लाइन में लगे फिर भी नहीं लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीके की 19 लाख डोज लगाकर प्रदेश में पहले पायदान पर काबिज गुरुग्राम की स्थिति यह है कि यहां के सरकारी टीकाकरण केंद्र पर लोग 12 घंटे पहले से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वह लाइन में बैठकर ही खाना खा रहे हैं और बैठे-बैठे ही सो जाते हैं। इसके बावजूद बिना टीका लगवाए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पटौदी रोड स्थित सरस्वती एनक्लेव के सामने मंगलवार रात से लगी लोगों की कतार शासन-प्रशासन के दावों और टीकाकरण व्यवस्था पर बड़ा सवाल करती है। समस्या इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि जिले में रह रही एक बड़ी आबादी ऐसी है, जिसे टीके की अब तक पहली डोज ही नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश प्रवासी हैं, जो मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रहे हैं जब कि शासन-प्रशासन ने अब पहली डोज की संख्या भी कम कर दी है।बुधवार को शासकीय केंद्रों पर 3700 को पहली डोज व 3950 को दूसरी डोज देने का लक्ष्य था। इसी तरह 10 अगस्त को 4 हजार को पहली व 7500 लोगों को दूसरी डोज, 9 अगस्त को 3800 को पहली व 8160 को दूसरी डोज देने का लक्ष्य था। इसी तरह पिछले करीब दो माह से दूसरी डोज के मुकाबले पहली डोज की संख्या कम की गई है। नतीजा यह है कि लोग पहली डोज के लिए परेशान हो रहे हैं।
मंगलवार रात 10 बजे ही पहुंच जाते हैं केंद्र
केंद्र पर बुधवार को टीकाकरण किया जाना था लेकिन मंगलवार रात 10 बजे से ही लोग यहां पर आना शुरू हो गए थे। टीकाकरण के लिए आने वाले लोग अपना भोजन-पानी भी साथ लाए थे ताकि टीकाकरण केंद्र से एक पल के लिए भी दूर न होना पड़े। इनमें से अधिकांश प्रवासी थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं जो अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी पहुंची थीं। लोगों का कहना है कि सुबह 5 बजे भी केंद्र पर पहुंचो तो पता चलता है कि सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। ऐेसे में रात से ही टीकाकरण केंद्र पर आने के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचता है। फाजिलपुर, झाड़सा, सुखराली, पटौदी व सोहना के टीकाकरण केंद्रों पर भी यही हाल है। जहां लोग तड़के 3 बजे से ही शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीके की उम्मीद में लाइन में लग जाते हैं।
विज्ञापन

20565 ने लगवाई वैक्सीन
जिले में बुधवार को 20,565 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें से 12834 लोगों को टीके की पहली व 7731 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं सरकारी केंद्रों पर 6605 व निजी केंद्रों पर 13960 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक की 100 लोगों को पहली व 40 लोगों को दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 49 व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 62 लोगों को टीका लगाया गया।
अभी तक कोरोना टीके की पहली डोज ही नहीं लग पाई है। पिछले सप्ताह भर से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल जा रहा था। पॉलीक्लीनिक केंद्र पर आया, लेकिन यहां पर भी टीका नहीं लग पाया।
- राजीव नरहरि, निवासी बसई रोड
टीके के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। अभी तक पहली डोज ही नहीं लग पाई है। जिस तरीके से लोगों की भीड़ लग रही है, उससे उम्मीद नहीं है कि टीका लगवा पाएंगे।
विज्ञापन

- महेश राजू, निवासी पटेल नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें