फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव भरने का विरोध करने पर चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम । पिछले सप्ताह शनिवार को प्लॉट की नींव भरने को लेकर परिवार के लोगों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया । मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए । घायलों का पटौदी के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक पक्ष की घायल महिला की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव लागड़ा निवासी ज्योति ने बताया कि बीते शनिवार को वह अपने पति के साथ गांव के ही प्लॉट की नींव भरवा रही थीं। उनके दूर के परिवार के सदस्य धर्मपाल ने प्लॉट का काम रुकवा दिया। जिसकी पति अमरजीत ने पुलिस में शिकायत की तो वह लोग वापस चले गए । थोड़ी देर बाद धर्मपाल ,उनकी पत्नी ,बच्चों सहित करीब 15 लोग वहां लाठी-डंडे लेकर आ गए। जिन्होंने अचानक गाली-गलौज करके लाठी- डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें