फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा अंडरपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बस स्टैंड पर बसों के सीधे प्रवेश के लिए महावीर चौक पर बनाए जा रहे अंडरपास पर धीमी गति से काम चलने की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद स्कूलों में कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल है, लेकिन निर्माणाधीन अंडरपास की वजह से महावीर चौक पर सुबह-शाम वाहनों का लोड अधिक होने की वजह से जाम लग रहा है। सड़क का ज्यादातर हिस्सा मिट्टी व कीचड़ के कारण खराब हो चुका है। चौक को पार करने में ही 20 मिनट से अधिक का समय लगता है।
विज्ञापन

जीएमडीए द्वारा महावीर चौक पर बनाए जा रहे अंडरपास पर काम पिछले चार माह तो कोराना संक्रमण के कारण धीमी गति से चला है। अब बारिश, स्कूली बच्चों का आवागमन और रक्षाबंधन के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। घर जाने की जल्दी में चालक इधर-उधर से कार को निकालने की कोशिश करते हैैं, ऐसे में बाइक सवारों से उनकी भिड़ंत हो जाती है। वाहनों के आपस में टकराने पर कई बार यहां चालकों को एक दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है।
निजी बसों से बढ़ाई समस्या
निजी बसें धड़ल्ले से बस स्टैंड तक जा रही हैं और वहां से सवारियां लेने के चक्कर में धीरे-धीरे गुजरती हैं। कई बार तो चालक बस को बीच सड़क पर रोक कर ही सवारियों का इंतजार करना शुरू कर देते हैं। यहां मौजूद पुलिसकर्मी ऑटो चालकों पर तो डंडा चलतो दिखते हैं, लेकिन बस चालकों से कुछ नहीं कहते।
विज्ञापन

अंडरपास का काम अब तेजी से चल रहा है। इस साल तक के अंत तक पूरा हो जाएगा। निर्माण की वजह से गुजरने वाले लोगों को जो भी समस्या आ रही है उसे दूर करने के लिए निर्माणकारी कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मनीराम शर्मा, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें