फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस जमा करने जा रही महिला से सात हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घर से पैदल स्कूल में फीस जमा कराने जा रही महिला को दो युवकों ने झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी कर ली। सेक्टर पांच थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत शीतला कॉलोनी में रहने वाली महिला रेखा ने दी है। महिला अपने बेटे का स्कूल में दाखिला कराने के लिए 7 हजार रुपये जमा कराने पैदल ही जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे दो युवक मिले। उनमें एक युवक छोटे कद का जबकि दूसरा लंबा था। एक लड़का बोला कि आंटी मेरे पास किराये के रुपये नहीं है, घर जाना है किराया दे दो। महिला ने जवाब दिया कि स्कूल में बच्चे की फीस भरने जा रही हूं। तभी बड़े कद वाला युवक बोला कि आंटी इसके पास एक पार्सल है, जिसमें 2 लाख रुपये है। उसने पार्सल में से 1500 रुपये निकालकर कहा कि इसको 1500 रुपये देकर चलता कर देते हैं और बाकी रुपये हम आधे-आधे बांट लेते हैं। पार्सल को युवक ने अपनी जेब में डाल लिया। फिर दोनों युवक महिला को अपने साथ पास की गली में ले गए। महिला का कहना है कि पता नहीं उन्होंने उसे कुछ सुंघाया या जादू किया कि वह चुपचाप उनके साथ चलने लगी। रास्ते में लंबे युवक ने महिला के हाथ से अंगूठी, गले से मंगल सूत्र उतरवाई और बोला इन्हें पर्स में डाल लो। महिला से कानों की बाली/झुमकी भी मांगने लगे तो महिला ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि तब छोटे कद वाले युवक ने कानों की बाली उतार ली। फिर जूलरी रूमाल में बांधकर कहा कि ये आप रख लो। फिर 7 हजार रुपये नकद भी ले लिए। कुछ देर बाद दोनों चले गए। तब महिला को अहसास हुआ कि जूलरी और 7 हजार रुपये नहीं हैं जो युवक ठग ले गए हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-5 थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें