फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के कुत्ते को लात मारना पड़ा भारी: पहले व्यक्ति को डंडों से बुरी तरह पीटा, फिर उसके घर में फेंके ईंट-पत्थर

Thu, 07 Apr 2022 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दबंगों ने उसकी खिड़की व दरवाजे भी तोड़ डाले हैं। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में पड़ोसी के कुत्ते को काटने से बचाने के लिए लात मारना मदनपुरी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने जमकर उसकी पिटाई की और घर में तोड़फोड़ भी की। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मदनपुरी कॉलोनी निवासी सुभाष ने बताया कि वह इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाता है। 2 अप्रैल की रात को दुकान से घर पहुंचा था। रात को लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। उसी समय पड़ोसी का कुत्ता उसे काटने के लिए पास आया तो उसने उसे लात मारकर भगा दिया।

इसी बात को लेकर पड़ोसी ताराचंद, मुकेश, सीताराम, मनोज, सूरज ने मिलकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फिर सुभाष के घर पर भी ईंट-पत्थर फेंकने लगे। शोर सुनकर सुभाष के माता-पिता व परिवार के लोग बाहर आए और मारपीट का विरोध जताया।
विज्ञापन


आरोप है कि परिवार के अन्य लोगों के साथ भी पड़ोसियों ने मारपीट की। राहगीरों व गली के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जहां से गंभीर चोट के कारण सुभाष को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने सुभाष को निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दबंगों ने उसकी खिड़की व दरवाजे भी तोड़ डाले हैं। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें