फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
32 लाख का सामान गाड़ियों में भरकर ले गए
विज्ञापन




40 मिनट के भीतर 15 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम



सीआईए सहित अलग-अलग चार टीमों कर रही है मामले की जांच



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार देर रात ऑटो पार्ट्स की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर 32 लाख रुपये का सामान गाड़ियों में भरकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक करीब 15 बदमाशों ने 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में सिविल लाइंस कॉलोनी में रहने वाले शैलेंद्र हुड्डा ने कहा कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 में उनकी स्प्रा ऑटोमेटिव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। उनके पास देर रात कंपनी के कर्मचारी गौरव का फोन आया कि कंपनी में डकैती पड़ गई है। इसके बाद वह कंपनी पहुंचे तो सुरक्षा गार्ड मोनू के हाथ-पैर व मुंह बंधे हुए थे। मोनू ने उन्हें बताया कि कुछ लोग हथियार लेकर कंपनी में घुस गए और उन्होंने मोनू के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद कंपनी के स्टोर के बाहर व अंदर रखे सामान तीन गाड़ियों में भरकर ले गये। शैलेंद्र हुड्डा ने जब स्टोर में चेक किया तो वहां से काफी सामान गायब था। आरोपी कंपनी से होर्न, चाइल्ड पार्ट, रॉमैटीरियल, सीसीटीवी, डीवीआर सहित करीब 32 लाख का सामान के अलावा पांच हजार रुपये कैश भी ले गए। एसीपी मानेसर सुरेश कुमार का कहना है कि सीआईए सहित अलग-अलग चार टीमें मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसके आधार पर माना जा रहा है कि पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें