फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: घर के सामने से गाड़ी हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सेक्टर-14 के संजय ग्राम में रविवार को घर के बाहर से गाड़ी हटाने पहुंची पुलिस को अपनी ही जान बचाने के लिए ही सर्विस पिस्टल निकालनी पड़ी। पुलिसकर्मी एक पीड़िता युवती की शिकायत पर उसके घर के बाहर से गाड़ी हटवाने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।



पुलिस की सहायता के लिए अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दो महिला समेत पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। एसआई ने जान बचाने के लिए अपनी सर्विस पिस्टल को निकाली तो मामला शांत हो सका। पुलिस ने एसआई व पीड़ित युवती की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए है। पुलिस पर हमले के मामले में एसआई की शिकायत पर निशांत, दीपक सोनिया, राजेश देवी व बलजीत को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 के संजय ग्राम निवासी रुचि यादव ने शिकायत दी कि उनका पड़ोसी दीपक अपनी गाड़ी को उनके घर के गेट के सामने खड़ी की हुई है। युवती का कहना है कि आरोपी दीपक पिछले 15 दिन से गाड़ी उनके घर बाहर खड़ी कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी देता है। रविवार को इसी को लेकर युवती ने पुलिस को फोन किया था। इसके बाद आरोपी दीपक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी को गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही एसआई करतार सिंह व सिपाही प्रवीण के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दीपक की पत्नी सोनिया व राजेश देवी ने व्हीलचेयर पर बैठे बलजीत को धक्का देते पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। हालात को देखते हुए एसआई करतार सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली। सर्विस पिस्टल निकालने के बाद आरोपियों ने मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें