फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-8 में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-8 में खराब सड़कों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। फिलहाल सेक्टर-8 में दोनों तरफ की सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है। इसके बाद मारुति कंपनी की ओर जाने वाली सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।

पिछले कई महीनों से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। खासकर बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में और दिक्कत होती थी। खराब सड़कों के कारण वाहनों के खराब होने का खतरा भी बना रहता था। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मालवाहक वाहनों की आवाजाही यहां पर दिनभर बनी रहती है। ऐसे में जर्जर सड़कों के कारण ट्रक में सामान टूटने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की हालत सुधारने के लिए एचएसआईआईडीसी की ओर से पहले ही टेंडर जारी किए गए थे। हालांकि, बारिश के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू होने में देरी हुई। अब बारिश कम होने के बाद निगम ने धीरे-धीरे सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें