गुरुग्राम की रितु बंसीवाल के हरियाणा सिविल सर्विस में चयनित होने पर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने राजेंद्रा पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।
गुरुग्राम की रितु बंसीवाल के हरियाणा सिविल सर्विस में चयनित होने पर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने बधाई दी। शहर के राजेंद्रा पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारी बेटी ऐसी उत्कृष्ट परीक्षा पास कर चयनित हुई है। गुरुग्राम के होनहार बेटे-बेटियों सदा अपनी प्रतिभा के बल पर देश-प्रदेश में नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन
सेना सहित अनेक क्षेत्रों में बेटियों का दबदबा
विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बेटियों को शिक्षा में किसी तरह की बाधा ना आए, उन्हें पढ़ाई में हर तरह से सहायता सरकार दे रही है। शिक्षा के साथ खेल, कला, सेना समेत अनेक क्षेत्रों में बेटियों का दबदबा है। उन्होंने बेटियों से कहा कि सभी बेटियां बेटी रितु से प्रेरणा लें। शिक्षा के क्षेत्र में खुद को मजबूत करें। इस अवसर पर विधायक के साथ पार्षद योगेन्द्र सारवान, अभिषेक गौड, अनुराग, दीपक शर्मा, गणपत राठौड़, सुधीर भदौरिया, अजीत बंसीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।