संवाद के दौरान देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। दो सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।
खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जहां प्रदेश में खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे तो मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर अपनी राय रखेंगी। मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे नंबर 7669303698 और गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते हैं।