फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों का नया तरीका: सैमसंग अधिकारी बन नए फोन का देता था लालच, ऐसे साफ कर देता पैसा; गुरुग्राम में तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 04:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क

सार

गुरुग्राम में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैमसंग कंपनी का अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में तीन साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। एक कंपनी का अधिकारी बनकर लोगों को नए फोन का लालच देकर पैसे अपने दोस्तों के खातों में भिजवाता था। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध शाखा प्रियांशु दीवान के निर्देशन में कार्य करते हुए निरीक्षक नवीन कुमार की अगुवाई में गुरुग्राम पुलिस की टीम ने 23 अगस्त 2024 को सैक्टर-24, गुरुग्राम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मनी चौबे, खुशवंत गोइत और रोहित सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही करते हुए थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में धारा 318(4) के तहत आरोपी को  नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मनी चौबे सैमसंग इंडिया का अधिकारी बनकर ग्राहकों को नए फोन का प्रलोभन देकर उनसे पैसे ठग लेता था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसके बाद उन पैसों को अपने सहयोगियों खुशवंत और रोहित के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। पैसे मिलने के बाद आरोपी लोगों के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर देता था। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।

गुरुग्राम पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सख्त कार्रवाई की और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभनों से बचें और साइबर ठगी के मामलों में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि वे साइबर अपराधों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें