फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहरे हत्याकांड में पुलिस ने अदालत दाखिल की चार्जशीट, मुख्य आरोपी ने भी जेल की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तीन माह पहले राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें हत्या के मुख्य आरोपी के बेटे को शामिल नहीं करने पर परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने जांच एसपी मेवात को सौंप दी है। अब मामले की जांच मेवात पुलिस करेगी।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क में 23 अगस्त की रात को रिटायर फौजी राव राय सिंह ने धारदार हथियार से अपनी बहु, किराएदार, उसकी पत्नी और उसकी बेटी की हत्या कर दी थी और राजेंद्रा पार्क थाने में आकर हथियार सहित सरेंडर किया था। थाना पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी बनाते हुए उसकी पत्नी विमला को गिरफ्तार किया था। हत्या के आरोपी का कहना था कि उसे अपनी बहू के चरित्र पर संदेह था। इसलिए उनकी हत्या की। इस खुलासे पर परिजनों का सवाल था कि किरायेदार की बेटी और बहू को क्यों मारा। साथ ही आरोप लगाया था कि इस पूरी वारदात में उसका बेटा आनंद भी शामिल है। जिसे पुलिस बचा रही है। इसको लेकर शहर में धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च तक भी निकाला जा चुका है। आरोपी के बेटे का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ है जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। वहीं, दूसरी ओर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने 16 नवंबर को ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठा दिए। चार्जशीट दाखिल करने के सात दिन बाद पुलिस महानिदेशक ने जांच एसपी मेवात को सौंप दी है। फाइल अब मेवात पुलिस के पास है।
पुलिस ने जांच में बेटे को बचाने का किया प्रयास
सुनीता के भाई अशोक यादव महेंद्रगढ़ का कहना है कि वह पहले दिन से कह रहे हैं कि प्रॉपर्टी के चलते उसकी बहन सुनीता की हत्या हुई है। मामले में जब बेटे आनंद को फंसता हुआ देखा तो उसके पिता राव राय सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली। पुलिस महानिदेशक से इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग की गई थी। जिस पर जांच किसी और को दी गई है। राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की हत्या की एक ही गवाह मासूम विधि है। जिसे राजेंद्रापार्क थाने लाया गया था। वह अदालत में बयान के लिए तैयार नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को लिख कर दिया है कि वह अदालत में मुकदमे के ट्रायल के दौरान उसका बयान दर्ज करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें