फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दुकानों के चबूतरे ढहाए, सात दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। जिला नगर योजनाकार अधिकारी आरएस भट्ट ने कस्बे में पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को सात दिनों में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। नोडल अधिकारी भट्ट ने समूचे बाजार का पैदल ही निरीक्षण किया तथा दुकानदारों को सफाई रखने का पाठ भी पढ़ाया। वहीं रात्रि को दो दुकानों के चबूतरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


सोहना कस्बे में बुधवार शाम को नोडल अधिकारी आरएस भट्ट के पहुंचने पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दुकानों को बंद कर डाला। नोडल अधिकारी आरएस भट्ट ने कस्बे के बस स्टैंड मार्ग, मोती प्लाजा आदि बाजारों में पैदल चलकर निरीक्षण किया। यहां पर दुकानदारों ने कई कई फीट तक सामान, तख्त, बेंच, टीन शेड सरकारी भूमि पर निकालकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसे देखकर नोडल अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सात दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें