फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सलहज की हत्या में पलवल पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पति की मौत के बाद मृतका ढाई साल तक नंदोई के साथ आपसी सहमति संबंध में रही
विज्ञापन

-दूसरे युवकों के साथ घूमने जाने को लेकर हुए झगड़े में की गई थी महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।
आपसी सहमति संबंध में रह रही सलहज की गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में सोहना पुलिस ने आरोपी सिपाही को पलवल रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्रगढ़ के ढाणी बाया वाली निवासी रविंद्र अपनी सलहज संगीता के साथ ढाई साल से सोहना की सोसाइटी में रह रहा था। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। 24 जुलाई को पुलिस को सोसाइटी के फ्लैट में संगीता का शव मिला था। मृतका के भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।। संगीता राजस्थान के जिला झुंझुनू के ढाणी बालोट गांव की रहने वाली थी।


मृतका संगीता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी मनोज से हुई थी। उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संगीता के नंदोई रविंद्र नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ ले आए। वह दोनों आपसी सहमति संबंध में रहने लगे। कुछ समय बाद जब उन्होंने विरोध करना शुरू किया तो रविंद्र ने झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाने लगा। इसी दौरान उनकी बहन अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आ गई थी। दूसरे व्यक्तियों के संपर्क में आने पर रविंद्र उसकी बहन संगीता से नफरत करने लगा। हत्या वाले दिन से कुछ दिन पहले संगीता दूसरे युवकों के साथ घूमने के लिए गई थी। 24 जुलाई की दोपहर को उनकी बहन संगीता ने चाचा के बेटे के पास फोन करके कहा कि रविंद्र फोन को रिकॉर्ड करता है। इसलिए नया मोबाइल चाहिए। उसी रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि संगीता की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बेड पर मृत मिली महिला के कान व नाक से खून निकल रहा था। गले में गमछा पड़ा हुआ था। महिला के पास से पुलिस को दो मोबाइल फोन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल में तैनात है आरोपी सिपाही

आरोपी रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह और संगीता करीब ढाई साल से सोहना की एसएसबीसी सोसाइटी में आपसी सहमति संबंध में रह रहे थे। वह 2017 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था। उसका कहना था कि संगीता कुछ दिनों से अन्य लोगों के संपर्क में आ गई थी और उनके साथ घूमने के लिए चली गई थी। इसी बात पर हुए झगड़े में उसने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह मध्य प्रदेश के उज्जैन और फिर राजस्थान के जयपुर में चला गया था। आरोपी वर्तमान समय में पलवल जिले में सिपाही के पद पर तैनात था।
-
विराट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें