फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोहरे के कारण अगले 3 दिन ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सुबह और देर रात विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें