फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल की दूरदर्शिता पर टिका है विकसित भारत का सपना : राव नरबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले, सुशासन के सिद्धांतों को आत्मसात करने का किया आह्वान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुग्राम सहित प्रदेश भर में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का प्रसारण भी किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को उपस्थितजनों ने सुना।
इस दौरान राव नरबीर सिंह ने कहा कि अटल जी ऐसी महान विभूति थे, जिन्हें सुनने और समझने के लिए सभी विचारधाराओं के लोग एकत्रित होते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने न केवल देश की राजनीतिक व्यवस्था को नई दिशा दी, बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी जीवनभर कार्य किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बहुदलीय सरकार का सफल संचालन, परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत की वैश्विक पहचान और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की सोच अटल जी की दूरदर्शिता का परिचायक है, जिसकी नींव पर आज विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटौदी में नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
पटौदी। अटल शताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी के संयोजन में पटौदी विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा के भोडाकलां मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिमला चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी की रीड थे जिन्होंने पार्टी को सीचा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। वहीं, मुख्यवक्ता प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति करने की शैली सबसे अलग थी। उन्होंने देश के लिए कई सराहनीय कार्य किए और अपनी एक अमिट पहचान छोड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें