गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-40 स्तिथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एमडीयू सीपीएएस गुरुग्राम में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। छात्र एलएलबी (आनर्स) पांच वर्षीय समेकित तथा एमबीए पांच वर्षीय समेकित समेकित में प्रवेश ले सकेंगे। एमडीयू प्रवेश पोर्टल पर 21 अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन अवेदन किए जा सकेंगे।
सीपीएस निदेशिका प्रोफेसर संतोष नांदल ने बताया कि डा.संतोष नांदल ने बताया कि इन पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन के लिए पाठ्यक्रमों की विवरण, प्रवेश अर्हता, फीस, आदि की जानकारी एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध ई-प्रास्पेक्टस में उपलब्ध रहेगा। सीपीएस जनसंपर्क अधिकारी डा.संदीप अग्रवाल ने बताया कि सीपीएस में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी को एमडीयू के प्रवेश पोर्टल पर सीपीएस गुरुग्राम के तहत ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक करना होगा।
ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 21 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। विसंगति सूची 3 सितंबर को प्रदर्शित की जाएगी तथा विसंगतियों को दूर करने के लिए दस्तावेजों की हार्डकॉपी सीपीएस कार्यालय में 5 सितंबर तक जमा करनी होगी। प्रथम मेरिट सूची 9 सितंबर को जारी होगी। प्रवेश पाने वाले अभियर्थिओ को 13 सितंबर तक अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से देनी होगी। डा.संदीप अग्रवाल ने बतया कि किसी भी तकनिकी सहायता एवं सूचना के लिए अभियर्थी एमडीयू सीपीएस कार्यालय में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकता है।