फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में दाखिला फाॅर्म भरने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम सहित संपूर्ण हरियाणा में सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) एवं 2025-27 (दो वर्षीय) व्यवसायों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को दाखिला फाॅर्म भरने का एक और मौका दिया गया है।
आईटीआई में पांचवें ऑन द स्पॉट राउंड की प्रक्रिया में 11 अगस्त को राज्य भर के सभी आईटीआई संस्थानों की रिक्त सीटों की सूची पोर्टल पर दर्शाई जाएगी। इसी दिन से वे नए प्रार्थी, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन दाखिला फाॅर्म नहीं भरा था, अब ऑनलाइन फाॅर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

12 अगस्त से 22 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाखिलों के लिए मेरिट कार्ड जनरेट किए जाएंगे। 12 से 14 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त तक वे सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने 27 जून तक आवेदन किया था लेकिन उन्हें पूर्व के चार चरणों में दाखिला नहीं मिल पाया। नए आवेदनकर्ता सभी अपने संबंधित संस्थानों में जाकर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर और अपना मेरिट कार्ड प्रस्तुत करें। संस्थान स्तर पर मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट करते हुए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और फीस ऑनलाइन जमा कराने के बाद ही दाखिला मान्य किया जाएगा। वहीं, दाखिले की चौथे चरण की प्रक्रिया 8 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में जिन प्रार्थियों को सीट अलॉट हो चुकी है, वे संबंधित संस्थान में समय रहते जाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




संस्थान के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह निर्णय विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in पर अधिक जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें