फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में तीन विषयों के लिए आज से होगी ओपन काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
8, 11 और 12 अगस्त को यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज से ओपन काउंसलिग का आयोजन किया जा रहा है। काउंसलिंग विशेष रूप से मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री और एमए एजुकेशन विषयों के लिए रखी गई है। जिन अभ्यर्थियों को अब तक प्रवेश नहीं मिल पाया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।


ओपन काउंसलिंग 8 अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त 2025 को यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र निर्धारित तिथियों पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विषयवार सीटों की स्थिति
मैथमेटिक्स में कुल 30 सीटें हैं, जिनमें से 22 सीटें भर जा चुकी हैं। केमिस्ट्री में भी 30 सीटों की स्वीकृति है, जिनमें से 26 सीटें भर गई हैं। एमए एजुकेशन में 30 में से 21 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, और 9 सीटें खाली पड़ी हैं।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें