फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू से भरी पड़ी नूंह अनाज मंडी : आफताब

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने अनाजमंडी का किया दौरा, मौके पर ही डीसी को व्यवस्था सुधारने को कहासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद सोमवार को नूंह अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। पीसीसी सदस्य महताब अहमद सहित दर्जनों किसान उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान आफताब अहमद ने कहा कि नूंह मंडी गेहूं से अटी हुई है, जिससे किसान और आढ़ती परेशान हैं। मंडी में गेहूं का न तो समय पर उठान हुआ और न ही किसानों को पेमेंट दी जा रही है। नूंह के किसानों का अनाज नूंह वेयरहाउस भेजा जा रहा है। इससे पूर्व भी बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था, जिससे सरकार को मुआवजे के साथ-साथ किसानों को बोनस के तौर पर पांच सौ रुपये प्रति किवंटल देने की मांग की गई थी, जो अभी तक अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन


नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश व मेवात में काफी गेंहू खराब हुआ, मगर गिरदावरी महज दस प्रतिशत की हुई। किसान द्वारा व पटवारी द्वारा अलग-अलग तथ्य भरे जाने पर फसल खरीद में परेशानी आ रही है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल भी सही तरह कार्य नहीं कर पा रहा है, जिससे किसान की परेशानी दूर होने के बजाय बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि लिफ्टिंग भी नहीं हो रही है। नूंह के किसान को फसल बेचने तावडू जाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है, उपर से फसल के पैसे भी किसान को तत्काल प्रभाव से नहीं मिल रहे हैं। नूंह अनाज मंडी गेंहू से पूरी तरह भर गई है, क्योंकि सरकार ने इसका बड़ा हिस्सा एक निजी संस्था को किराये पर दे रखा है और परेशानी किसानों को भुगतनी पड़ रही है। आफताब अहमद ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे भाजपा जजपा सरकार किसान आंदोलन की खुन्नस किसानों से निकाल रही है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए विधायक आफताब अहमद ने मौके से ही डीसी नूंह प्रशांत पवार आईएएस को फोन कर कहा कि तत्काल इन समस्याओं का समाधान कराया जाए और किसान की फसल खरीद भुगतान को तत्काल कराकर, मंडी से लिफ्टिंग भी कराई जाए और प्रशासन सुनिश्चित करे कि किसानों को फसल खरीद में अनावश्यक दिक्कत ना पेश आए। जिला उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता पर समस्या का समाधान कराया जाएगा। विधायक आफताब अहमद को किसानों ने जानकारी दी कि ज्यादातर किसान अपनी फसल सरकार को बेचने से डर रहे हैं, क्योंकि सरकार इसे कमाई मानकर उनके परिवार पहचान पत्र द्वारा मिल रही पेंशन व अन्य सुविधाओं को काट सकती है।
फोटो- अनाजमंडी में किसानों की समस्या जानने के बाद डीसी को फोन करते विधायक आफताब अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें