फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh DSP Murder: आरोपी ट्रक चालक नूंह कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली पांच दिन की रिमांड

Thu, 21 Jul 2022 03:51 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, गुरुग्राम

सार

पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी सब्बीर उर्फ मित्तर राजस्थान के भरतपुर जिला से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले का एक अन्य आरोपी ट्रक क्लीनर इक्कर भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
डीएसपी पर ट्रक चढ़ाने के आरोपी को कोर्ट में पेश करती पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह पुलिस ने अवैध खनन की जांच कर रहे डीएसपी पर ट्रक चढ़ाकर उनकी हत्या करने के आरोपी चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उसे नूंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। वह राजस्थान के भरतपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी सब्बीर उर्फ मित्तर राजस्थान के भरतपुर जिला से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले का एक अन्य आरोपी ट्रक क्लीनर इक्कर भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला ने बताया, ''हमने मुख्य आरोपी सब्बीर उर्फ मित्तर को भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी (30) पचगांव का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के पास चला गया था। हम उसके अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।''
विज्ञापन


अवैध खनन की जांच करते समय तावड़ू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मंगलवार को ट्रक चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया था। डीएसपी अरावली पहाड़ियों के निकट अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावड़ू के निकट पचगांव गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें