फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब तंग गलियां भी होंगी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम ने अगले पांच साल तक का बजट बनाया
विज्ञापन

नंबर गेम- 450 करोड़ खर्च करने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिले सिटी गुरुग्राम की सड़कों और तंग गलियों को पूरी तरह धूल-मुक्त और साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठीक करने के लिए करीब 450 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसके तहत अगले पांच साल तक लगातार मशीनों और कर्मचारियों के जरिये सफाई कार्य किया जाएगा।
राज्य सरकार से बजट को मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने इस बड़ी परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहर के लोगों को उड़ती हुई धूल और प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम गुरुग्राम ने पहली बार इतने लंबे समय यानी पांच साल के लिए सफाई की कोई स्थाई योजना तैयार की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सीएक्यूएम के कड़े निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस पूरी योजना को डिजाइन किया गया है। फिलहाल निगम द्वारा केवल पांच महीने के लिए अस्थायी तौर पर निजी एजेंसियों को सफाई का काम सौंपा गया है, जिससे शहर की अंदरूनी गलियों और मुख्य सड़कों की सही ढंग से सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

72 आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीनों को मैदान में उतारेगा
शहर की छोटी-बड़ी सभी सड़कों को साफ करने के लिए नगर निगम कुल 72 आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीनों को मैदान में उतारेगा। इनमें चौड़े मुख्य मार्गों के लिए 30 बड़ी मशीनें और बीच के रास्तों के लिए चार माध्यम साइज की मशीनें शामिल की गई हैं। इन मशीनों के चलने से सड़कों के किनारों पर जमी रहने वाली धूल पूरी तरह साफ हो जाएगी।

2500 सफाई कर्मचारियों की होगी तैनाती

सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 2500 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यह कर्मचारी उन जगहों पर मैनुअल सफाई करेंगे जहां मशीनें नहीं पहुंच सकतीं, जैसे फुटपाथ के किनारे और सार्वजनिक स्थल। 2500 कर्मचारियों के अलावा निगम रोल पर लगे 3300 कर्मचारियों को भी अलग-अलग जोन में तैनात किया जाएगा, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहे।
विज्ञापन


-
रोड सफाई के लिए पहली बार शहर में 72 रोड स्वीपिंग मशीनों को लगाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन होगा और प्रदूषण पर रोक लगेगी। -विजय ढाका, चीफ इंजीनियर नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें