फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय गुरुकमल में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. मुखर्जी के तपोमय जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक दीपक की भांति स्वयं तपकर समाज और राष्ट्र के जीवन को आलोकित करने का संकल्प लेकर निरंतर कार्य करता है। इस विशेष अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भारत केवल कच्चे माल का स्रोत बनकर रह गया था, लेकिन डॉ. मुखर्जी ने पहली औद्योगिक नीति के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनने वाले डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भारतीयता को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतीक चिह्न में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई तथा अंग्रेजी के स्थान पर मातृभाषा बंगाली को सम्मान दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें