फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News : डिपार्टमेंटल स्टोर से कोल्ड कॉफी न खरीदने पर नार्थ ईस्ट के युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी

Mon, 13 Jun 2022 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

युवक को स्टोर संचालक के साथियों ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्टोर संचालक से सीसीटीवी फुटेज मांगा है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-56 के एक डिपार्टमेंटल स्टोर से कोल्ड कॉफी न खरीदना नार्थ ईस्ट के युवक को मंहगा पड़ा। युवक को स्टोर संचालक के साथियों ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्टोर संचालक से सीसीटीवी फुटेज मांगा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार , सिक्किम निवासी सुदर्शन राहुल गुरंग ने बताया कि 30 मई सुबह सामान खरीदने साईं जनरल स्टोर पर गया था। उसने फ्रिज में रखी कोल्ड काफी को निकाल कर देखा तो ठंडा अधिक होने के कारण उसे वापस रख दिया। दुकानदार को यह बात नागवार लगी । 

बताया कि दुकान मालिक ने उसके साथ गाली -गलौज की। विरोध करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसीपी सदर अमन यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें