ुरुग्राम बस अड्डे के टिकट काउंटर पर रक्षाबंधन के दिन भी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी रोडवेज विभाग ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बसों में दूसरे दिन भी सामाजिक दूरी की पालन नहीं किया गया। सामाजिक दूरी को भूल यात्रियों ने बसों में भीड़ में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। जबकि परिवहन मंत्री ने सभी रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके विभाग ने बसों का संचालन नहीं किया।
दरअसल, रक्षाबंधन पर हर किसी को अपने घर जाने की जल्दी रहती है, लेकिन रोडवेज की लापरवाही के कारण यात्रियों को निजी वाहनों के सहारे घर जाना पड़ा। वहीं रोडवेज की बसों में यात्रियों खासकर महिलाओं ने खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। टिकट काउंटरों भी सोमवार को भारी भीड़ रही। बस स्टैंड पर सामाजिक दूरी के साथ किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को चलाया गया था, ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गई।
- हुकूम सिंह, ड्यूटी ईंचार्ज, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम