फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल एसेंशिया सोसाइटी में छह महीने से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश दौलताबाद ने शनिवार को सेक्टर-67 में स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी के निवासियों की समस्याएं सुनीं। यहां के निवासी छह महीने से बिजली कनेक्शन नहीं मिलने खासे परेशान हैं। बिल्डर की कमी की वजह से बिजली विभाग की तरफ से कनेक्शन देने पर रोक लगाई गई है। इसकी वजह से वह अपने घरों में नहीं रह पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी में करीब 500 मकान मालिक ऐसे हैं, जिन्हें पिछले छह महीने से कनेक्शन नहीं मिल रहा है। करीब 70 घर ऐसे हैं जिनके पास अस्थायी कनेक्शन हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से घर खरीदे हैं और बिजली न मिलने की वजह से उन्हें मजबूरन किराये पर रहना पड़ रहा है। निवासियों की मांग है कि उन्हें नगर निगम में शामिल किया जाए। बिल्डर ने जिन सुविधाओं के लिए पैसे लिए थे, उनमें से कोई भी नहीं मिली। निवासी हरेरा में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस पर विधायक राकेश ने कहा कि वह 13 अप्रैल को इस समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और जल्द ही समाधान कराएंगे। सोसाइटी को निगम में शामिल करने के लिए भी बात की जाएगी ।
विज्ञापन

अंसल एसेंशिया सोसाइटी के प्रधान धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट के ही अंसल ने अपनी जमीन व्रसालिया सोसाइटी को बेच दी। ये क्षेत्र वर्ष 2009 में नगर निगम में आ गया था। कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें