गुुरुग्राम। जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या फिर से रफ्तार पकड़ रही है। इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कोरोना के 9 नए मरीज आए जबकि 8 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से बढ़कर 47 हो गई है। इसमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेट हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों की पहचान के लिए जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में 3037 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 467 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई जबकि 2570 लोगों की आरटी-पीसीआर के जरिए जांच होगी। इसी के साथ अब तक हुई कुल जांच की संख्या 2014269 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 181309 मरीजों में से 180339 लोग स्वस्थ हो गए हैं।