फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-12 में खाली दुकान में ही पढ़ी गई नमाज, साढ़े चार सौ वर्ग फीट की दुकान में ही जुटे 50 नमाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-12 में शुक्रवार को पहली बार एक दुकान में ही नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाजियों के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब ने भी नमाज अदा की। 15 फीट चौड़ी व 30 फीट लंबी इस दुकान में ही 50 से ज्यादा नमाजी जुट गए। सभी लोग आसपास मोटर बाइक, कार सर्विस आदि की दुकान पर काम करने वाले मजदूर एवं मिस्त्री ही थे।
विज्ञापन

सेक्टर-12 में सार्वजनिक जगह पर पहले नमाज का विरोध और फिर इस पर गोवर्धन पूजा के बाद जुमे की नमाज होना बंद हो गई थी। प्रशासन ने इस जगह को नमाज के लिए अनुमति वाले स्थलों से भी बाहर कर दिया था। इसके बाद यहां 400 मीटर की दूरी पर ही स्थित मार्केट में दुकानदार अक्षय यादव ने नमाजियों को अपनी खाली पड़ी दुकान में नमाज पढ़ने के लिए देने की पेशकश की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहली बार नमाज अदा की गई।
नमाज से पहले ही यहां पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब, गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल के अल्ताफ अहमद व समुदाय के अन्य लोग जुट गए। इसके बाद दुकान का शटर खोला गया और 50 से ज्यादा लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद अल्ताफ अहमद ने कहा कि एक हिंदू भाई ने हमें नमाज के लिए जगह देकर मिसाल कायम की है, हमारी इबादत में उनके लिए दुआएं भी शामिल रही हैं। उम्मीद है कि उन्हें देखकर अन्य लोग भी हमारे लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें