फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शौचालय बनाएगा नगर निगम, संचालन करेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार क्षेत्रों को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे शहर स्वच्छता अभियान में अब व्यापारी वर्ग ने भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है। इसी क्रम में सोमवार को गुरुग्राम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर निगमायुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल निगम पार्षद आशीष गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचा और सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने की दिशा में निगम का सहयोग करने का आश्वासन दिया। अब नगर निगम बाजारों में शौचालय का निर्माण कराएगा जबकि उसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी गुरुग्राम व्यापार मंडल निभाएगा।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा शुरू की गई स्वच्छता पहल में जन भागीदारी सबसे अहम है और इस दिशा में व्यापारी वर्ग निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। चर्चा के दौरान बाजार क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता पर विशेष रूप से विचार हुआ। चर्चा हुई कि निगम बाजारों में शौचालय बनाएगा जबकि इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी व्यापार मंडल निभाए। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि मंडल की आगामी बैठक में इस संबंध में औपचारिक निर्णय लेकर निगम को सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त ने व्यापार मंडल के सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारी वर्ग की सक्रिय भागीदारी से शहर के बाजार क्षेत्रों की छवि और बेहतर बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें