फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में गंदे पानी की आपूर्ति से लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना शहरी क्षेत्र में नागरिक गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत नागरिकों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं लोगों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बे में करीब 2 माह से बदबूदार व गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। यह समस्या कस्बे से सभी वार्ड, मोहल्लों व बाजारों में बनी हुई है। लोग बाजार से पीने का पानी खरीदकर ले रहे हैं। कस्बे के नागरिक महेश जांगड़ा, अमित गर्ग, देवेंद्र व राजू आदि ने बताया कि काफी समय से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है जो पीने के लायक भी नहीं है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है किंतु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पानी जल्द ही स्वच्छ न किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कमर अहमद कहते हैं कि 2 दिन में समस्या दूर करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें