फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : बोरवेल का पानी पीने से सौ से ज्यादा लोग बीमार, कइयों को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Oct 2021 06:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सोसाइटी के लोग लंबे समय से नहरी पानी सप्लाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-84 स्थित कोरलवुड सोसाइटी में बोरवेल का पानी पीने से सौ से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। बच्चे, बुजुर्ग सहित ज्यादातर को उल्टी-दस्त की समस्या है। इनमें से कई लोगों को तो अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में गुस्सा है। सोसाइटी के लोग लंबे समय से नहरी पानी सप्लाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सोसाइटी के महासचिव जितेंद्र सोनी ने बताया कि सोसाइटी में बोरवेल से पानी आता है। शुक्रवार को आए पानी को पीने से सोसाइटी के लगभग हर घर में से कोई न कोई बीमार हो गया है। इस मामले की शिकायत नगर निगम, जीएमडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को ट्वीट कर दी गई है। हालांकि देर शाम तक कोई भी अधिकारी या बिल्डर मौके पर नहीं पहुंचा है।

कई बीमार लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा है। यहां लोग काफी समय से नहरी पानी की मांग कर रहे थे। बोरवेल के पानी से बीमारी फैलने से लोगों में आक्रोश है। ट्वीट के माध्यम से खुद एवं परिवार के बीमार होने की जानकारी देने वालों में वरुण कथूरिया, अंकुर शर्मा, मनीष कुमार, आयुदीप आदि शामिल हैं। इन सभी ने निगमायुक्त जिला उपायुक्त, जीएमडीए सहित कई उच्चाधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में डीसी और निगमायुक्त की ओर से देर शाम तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


अशुद्ध जलापूर्ति की समस्या हर जगह
शहर की अधिकतर नई सोसाइटियों में नहरी पानी का बंदोबस्त नहीं हो सका है। यहां टैंकरों और बोरवेल के पानी से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। इन सोसाइटियों में निजी व्यवसाय करने वाले लोग टैंकरों से पानी पहुंचाते हैं। कई बार पानी माफिया का क्षेत्र के बंटवारे को लेकर झगड़े भी हुए हैं। बोरवेल का पानी अशुद्ध होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

बोरवेल के गंदे पानी से लोग बीमार हुए हैं। पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया है। नहरी पानी की मांग कई बार की जा चुकी है।
पूरन सिंह बघेल, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए कोरलवुड सोसाइटी

इस मामले की शिकायत नहीं आई है। लेकिन कई माध्यमों से जानकारी हुई है। इसके आधार पर निगम के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण तथा जांच करने को कहा गया है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-मधु आजाद, मेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें