फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते से 90 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ठगों का दहशत है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात सिपाही के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिया। सिपाही के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिपाही सुमित कुमार झज्जर बहादुरगढ़ के विजय नगर के रहने वाले हैं। इस समय पुलिस आयुक्त कार्यालय में उनकी ड्यूटी है। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। बात करने वाली युवती ने अपना नाम सपना सहगल बताया। युवती ने कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रही है। युवती ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर है। सिपाही का कहना है कि युवती ने बातों में उसका भरोसा जीतकर दो मैसेज एक नंबर पर करवा दिए। शिकायतकर्ता ने मैसेज किए तो उसके मोबाइल पर दो ओटीपी आए।
युवती ने दोनों ओटीपी पूछ लिए जिसके तुरंत बाद सिपाही के क्रेडिट कार्ड से 90219 रुपये कट गए। मैसेज से पता चला कि यह पैसा मोबिक्विक वॉलेट में ट्रांसफर हुए हैं। युवती को सिपाही ने कहा कि ये तो क्रेडिट कार्ड से रुपये कट गए हैं और सिर्फ 687 रुपये कार्ड में बचे हैं। युवती ने वह मैसेज एक नंबर पर मंगवाए। फिर फोन बंद कर दिया। सिपाही ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी व चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें