फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Model Divya Pahuja: कहां है दिव्या का मोबाइल और BMW कार, मॉडल की लाश का भी पता नहीं; अभी अनसुलझे हैं ये सवाल

Thu, 04 Jan 2024 03:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Model Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं। पुलिस को अभी तक दिव्या की लाश नहीं मिली है। मोबाइल और BMW कार का भी कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Model Divya Pahuja - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं। अभी तक दिव्या की लाश पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। आखिर कातिलों ने दिव्या के शव को कहां ठिकाने लगा दिया। पुलिस उस BMW कार का भी पता नहीं लगा सकी, जिससे उसकी लाश को होटल से ले जाया गया था। साथ ही दिव्या के मोबाइल का भी कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है। वारदात के 50 घंटे से अधिक का समय बीत गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास सिटी प्वाइंट होटल में मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या करने के बाद दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कर में डालकर दो व्यक्ति फरार हो गए थे। उनकी तलाश में सेक्टर 14 थाना पुलिस, सेक्टर 17 क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। 

सूत्रों के अनुसार, अरोपियों द्वारा शव को घग्घर नदी में फेके जाने का शक है। पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज और ओम प्रकाश से भी लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर ही पुलिस की टीम पंजाब पहुंची है। आशंका है कि आरोपियों ने दिव्या की लाश को पंजाब में ठिकाने लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, जिस रास्ते आरोपी बीएमडब्ल्यू कार से शव लेकर फरार हुए थे, पुलिस उस रास्ते के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। पुलिस को दिव्या पाहुजा के मोबाइल भी तलाश है। साथ ही फरार दो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद नहीं हुई है।
Trending Videos

अश्लील फोटो के माध्यम से दिव्या अभिजीत को करती थी ब्लैकमेल

आरोपी अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में बतलाया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसे आरोपी ने लीज पर दे रखा है। दिव्या पाहुजा के पास आरोपी अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील तस्वीरें थी, जिन तस्वीरों के कारण दिव्या पाहुजा आरोपी अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। अभिजीत सिंह से खर्चे के लिए रुपये अक्सर लेती रहती थी ओर अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी। 
 

दो जनवरी को होटल सिटी प्वाइंट में आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ पहुंचा और उसके फोन से अश्लील फोटो डिलीट करने चाहे, लेकिन दिव्या ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया। इसी से नाराज होकर उसने दिव्या को गोली मार दी।

आरोपी अभिजीत ने ओम प्रकाश और हेमराज से दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी। इसके बदले में अभिजीत ने साथियों को 10 लाख रुपये दिए थे। कातिल अभिजीत के दोनों साथी दिव्या की लाश अभिजीत की नीले रंग की BMW कार संख्या DD03K240 की डिग्गी में डालकर ले गए थे। 

 

होटल स्टाफ के साथ कार में रखा शव
आरोपी अभिजीत ने बताया कि दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया। इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को रकम देने का लालच दिया था। 

 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी। पुलिस अब आरोपी के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जोकि कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें