फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालासर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री का मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली ट्रेनों में खिड़की वाली सीटों पर बैठी सवारियां मोबाइल झपटमारों का शिकार बन रही हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से यात्रियों को अपने सामान व मोबाइल आदि का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है, बावजूद इसके यात्री झपटमारों का शिकार बन रहे हैं। शुक्रवार रात्रि सालासर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री के मोबाइल को बदमाश ने झपट्टा मारकर छीन लिया। प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मोबाइल झपटमार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल फेंककर फरार होने में कामयाब रहा। इस मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने प्राथमिकी यू/एस 379ए, 511 आईपीसी बनाम अज्ञात दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात्रि को पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर सालासर एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची और यात्रियों के उतरने के उपरांत दिल्ली की ओर रवाना हुई। सामान्य कोच में खिड़की की तरफ बैठे यात्री के मोबाइल पर एक युवक ने झपट्टा मारा। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम में तैनात स्टाफ आरक्षी अजीत सिंह और आरक्षी पवन झपटमार युवक के पीछे भागे। वह युवक मोबाइल को प्लेटफार्म पर फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों की ओर भाग गया। मोबाइल के ब्लैक कवर में 800 रुपये, 2 एटीएम कार्ड, एक एमएसटी बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी नितिन मेहरा ने बताया कि यात्री ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लिखित शिकायत दी है। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से राजकीय रेलवे पुलिस के एसएचओ उक्त घटना से अवगत करवाया गया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें