फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM से चुराए 20 लाख: रुपये निकालकर एटीएम को किया आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 08 Dec 2023 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार सवार दो बदमाशों ने एटीएम से निकाली गई राशि डिग्गी में रखी। इसके बाद एटीएम बूथ में आग लगा दी।
विज्ञापन
gurugram crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में पुराने थाने के पास स्थित एसबीआई एटीएम से बदमाशों ने पहले चोरी की और फिर उसमें आग लगाकर फरार हो गए। यह वारदात शुक्रवार सुबह छह बजे की है। एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार सवार दो बदमाशों ने एटीएम से निकाली गई राशि डिग्गी में रखी। इसके बाद एटीएम बूथ में आग लगा दी। खेड़कीदौला थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। 

एसएचओ ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एटीएम से करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई है। कार में दिल्ली की नंबर प्लेट लगी थी और घटना के बाद में कार सवार दिल्ली की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें