फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल वाहन ने नाबालिग छात्र को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस में किराना की दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था छात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी में एक स्कूल वाहन ने नाबालिग छात्र को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। छात्र पड़ोस में किराना की दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर निवासी संतोष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ भोंडसी स्थित श्याम कुंज कालोनी के डी ब्लॉक में रहता है। जिसका आठ वर्षीय बेटा शिवांश भोंडसी के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। सोमवार की दोपहर को जब शिवांश स्कूल से अपने घर लौटा तो उसने अपनी स्कूल की ड्रेस बदलकर पड़ोस में बनी किराने की दुकान में सामान लेने चला गया था। जैसे ही शिवांश दुकान से चॉकलेट लेकर अपने घर चलने लगा तो उसी रास्ते में एमएस स्कूल की गाड़ी ने लापरवाही बरतते हुए शिवांश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवांश आगे की ओर गिर गया। अज्ञात गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को शिवांश के ऊपर से कुचलकर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल शिवांश को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पिता संतोष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि गाड़ी चालक की लापरवाही ने उसके मासूम बेटे की जान ली है। गाड़ी श्याम कुंज में संचालित हो रहे एमएस पब्लिक स्कूल की है, जो सी ब्लॉक में चल रहा है। गाड़ी के ऊपर स्कूल का नाम अंकित है। भोंडसी थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें