फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: व्हाइटलैंड सोसाइटी के पास तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की नहीं हुई पहचान, शव को मोर्चरी में रखवाया, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में व्हाइटलैंड सोसाइटी के पास तालाब में 6 अप्रैल की दोपहर को युवक का शव मिला है। शव फूलकर पानी के ऊपर आया तो राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इसके बाद खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया। युवक की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 6 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे खेड़कीदौला थाने की पुलिस को सूचना मिली कि खेड़कीदौला से दरबारीपुर रोड पर व्हाइटलैंड सोसाइटी के पास तालाब में शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। मृत युवक के कपड़ों में कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई परमजीत ने बताया कि मृत युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के थानों में गुमशुदा युवकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं, आसपास क्षेत्र व गांवों में पुलिस जानकारी जुटा रही है। शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें