फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जीआरपी जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुग्राम और बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। मृतक की पहचान दिल्ली के कुतुब विहार फेज-2, गोला डेयरी निवासी जयप्रकाश (52) के रूप में हुई है। वह बजघेड़ा क्षेत्र में कपड़ों की लॉन्ड्री का कार्य करते थे। जीआरपी के अनुसार 9 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि रेलवे ट्रैक पर चलते समय वह रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जांच जीआरपी कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
मृतक का शव डाउन लाइन पर मिला था। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है। -विनोद कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें