फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्व जनसंख्या दिवस पर कानूनी सहायता और परिवार नियोजन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा डीएलएसए के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए सचिव निशा के निर्देशन में आयोजित शिविरों में लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की जानकारी दी गई। शिविर में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने बताया कि परिवार नियोजन स्वस्थ और समृद्ध परिवार की आधारशिला है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है और परिवार का जीवन स्तर भी सुधरता है। साथ ही लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और अन्य सेवाओं की जानकारी दी गई तथा जरूरतमंदों से डीएलएसए से संपर्क कर इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें