फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधवाड़ी व ग्वाल पहाड़ी के कई अवैध फॉर्म हाउस होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अब वन विभाग वन क्षेत्र में बने अवैध फॉर्म हाउस पर बुल्डोजर चलाएगा। अरावली क्षेत्र में स्थित ये अवैध फॉर्म हाउस काफी पहले से वन विभाग के निशाने पर हैं लेकिन लोअर कोर्ट का स्टे होने के कारण इन पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। वन विभाग के मुताबिक अगले माह कोर्ट की तारीख लगी हुई है, जिसमें विभाग को स्टे हटने की उम्मीद है। ऐसे में बंधवाड़ी व ग्वाल पहाड़ी के डेढ़ दर्जन अवैध फॉर्म हाउस ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम रेंज के वन अधिकारी कर्मवीर मलिक ने बताया कि करीब 17-18 अवैध फॉर्म हाउस हैं जो निशाने पर हैं। इन पर से कोर्ट का स्टे हटते ही ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अरावली वन क्षेत्र में स्थायी भव न निर्माण व बाड़ेबंदी करने पर रोक है। बावजूद इसके वन क्षेत्र में अवैध रूप से कई फॉर्म हाउस बना दिए गए हैं। इनको तोड़ने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी कर रखा है। वहीं, पिछले काफी समय से वन विभाग अरावली में अवैध रूप से बनाए गए फॉर्म हाउस के खिलाफ अभियान चला रहा है। विभाग अब तक करीब एक दर्जन से ज्यादा फॉर्म हाउस ध्वस्त कर चुका है। इसी क्रम में बंधवाड़ी व आसपास के 17-18 फॉर्म हाउस वन विभाग के निशाने पर हैं।
अब तक ये कार्रवाई
पिछले करीब दो माह में वन विभाग घाटा गांव में 10 एकड़ में बसाई गईं करीब 200 झुग्गियों व बसई गांव में 2 एकड़ में एचएसवीपी की कर्मचारी कॉलोनी में कार्रवाई कर चुका है। इसके अलावा कादीपुर रोड से करीब 10 एकड़ भू भाग से झुग्गियां हटाईं जा चुकी हैं तो करीब 200 नोटिस भी जारी किए गए हैं। वहीं, मानेसर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के करीब 20 स्ट्रक्चर, कासन में झुग्गियां, शिकोहपुर में करीब 90 घरों की कॉलोनी भी वन विभाग के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें