फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पहले छह साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी को जिला अदालत ने 20 साल कैद की सजा दी है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत ने दिया है। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2022 को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया था कि एक दिन पहले वह अस्पताल में गई थी। उस दौरान बच्ची को घर के नीचे किराये के पास छोड़ दिया गया था।जब वह वापस आई तो बच्ची रो रही थी। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि युवक ने उनके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें